फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना के घायलों को बचाने वाले युवा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ौणी देवी (हमीरपुर)। गत दिनों टौणी देवी के पास कार दुर्घटना के घायलों को बचाने में मदद करने वाले सात युवाओं को सम्मानित किया गया। हमीरपुर में गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रशस्ति पत्र भेंट किया। सम्मानित होने वालों में नवनीत चौहान, आशु, कुलदीप हैप्पी, दिनेश, मनोज, मुकेश व रणजीत सिंह शामिल रहे। इस दौरान एसएचओ सदर संजीव गौतम भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जोरदार ठंड व बारिश के कारण राहत कार्य करने में काफी दिक्कत हो रही थी और जिस स्थान पर कार गिरी थी वहां पहुंच पाना बेहद कठिन था, लेकिन युवाओं ने जान की परवाह किए बगैर घायलों को निकालने में पुलिस की मदद की। इसके चलते सभी को मानवता की सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें क्षेत्र की जनता के साथ ही बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर ने भी बधाई दी है। वहीं जिला प्रशासन ने तहसील स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले दो पटवारियों को भी सम्मानित किया है। टौणी देवी तहसील के सिसवां के पटवारी आशीष कौशल व दिम्मी के पटवारी राजेश कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें