फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नौ अक्तूबर को पेंशनर भवन हमीरपुर में होगा सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई भत्ते की किस्त का एरियर, चिकित्सा बिलों का भुगतान करने की मांंग
विज्ञापन

हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई हमीरपुर की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई हमीरपुर की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को पेंशनर भवन हमीरपुर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला इकाई प्रधान केसी गौतम ने की। जिला महासचिव शंभू राम जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। खंड प्रधान ने पदाधिकारियों को इस सत्र के दौरान चल रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य खंड में अस्सी वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को सम्मानित करने के बारे में विचार-विमर्श किया जाना रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पेंशनर भवन हमीरपुर में नौ अक्तूबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। हमीरपुर खंड में लगभग 300 नये सदस्यों को जोड़ा गया है। बैठक में सलाहकार दीप चंद शर्मा, संरक्षक कर्म चंद, वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह ठाकुर आदि प्रमुख रहे। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। पेंशनरों ने पेंशन संशोधन के परिणामस्वरूप देय बकाया राशि, लीब-एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्युटेशन की बकाया राशि, जुलाई 2022 से जारी महंगाई भत्ते की किस्त का एरियर, चिकित्सा बिलों का भुगतान, महंगाई भत्ते की देय तीन किस्तें जारी न करने आदि लंबित मांगों पर सरकार से सभी लाभ एकमुश्त जारी करने की मांग दोहराई गई। बैठक में हेमराज शर्मा, नानक चंद शर्मा, रमेश चंद शर्मा, प्रोमिला देवी, कुसुम पठानिया, पृथ्वी चंद, जोगिंद्र पुड़ीर, बलदेव सिंह ठाकुर, कृष्ण दत्त शर्मा, ज्ञान चंद, प्रकाश चंद, रजनी रानी, कृष्ण लाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें