भोटा चौक हमीरपुर के पास बिजली के खंभों पर लगे होर्डिेगस।(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में सरकारी संपत्ति पर धड़ल्ले से होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। प्रशासन, विभाग और बोर्ड मूकदर्शक बने हुए हैं। बिजली बोर्ड के खंभों पर हाई वोल्टेज तार लगे हैं, लेकिन यहां पर होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। वहीं, जो बोर्ड के खंभे सड़क किनारे हैं और जिन पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं, उनसे वाहन चालक भी परेशान हैं।
बस और अन्य भारी वाहनों से यह होर्डिंग्स टकरा रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। वहीं जब बिजली जाती है और कर्मचारी मरम्मत कार्य के लिए इन खंभों पर चढ़ते हैं तो यह होर्डिंग्स उनके लिए भी परेशानी करते हैं।
वहीं, बिजली खंभों में कभी शार्ट सर्किट होते हैं और चिंगारियां आदि उठती रहती है। ऐसे में इन होर्डिंग्स के कारण कोई भी दुर्घटना हो सकती है। लोगों, विजय, संतोष, रूपपाल, नितिन, पुरुषोतम आदि ने कहा कि बिजली के खंभों पर होर्डिंग्स नहीं लगाने चाहिए। बिजली बोर्ड को खंभों पर होर्डिंग्स लगाना प्रतिबंधित करना चाहिए। इस बारे में बिजली बोर्ड हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरभ राय ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।
(समाचार : सोनम शर्मा)