कांगू(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में हिमाचल और बड़ोदरा की टीम के बीच चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन मंगलवार को हिमाचल ने आठ विकेट के नुकसान पर अपनी दूसरी पारी में 42 ओवर में 128 रन बनाए।
हिमाचल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राघव अंगरिया ने 45 रन, मृदुल सरोच ने 30 जबकि वैभव ने 23 रन का योगदान दिया। सौरभ और दिवेश आर शर्मा बिना खाता खोले ही क्रीज पर डटे हुए हैं। बड़ोदरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष दास तीन, केयूर काले ने भी तीन विकेट जबकि लक्षित ने दो विकेट लिए हैं। इससे पहले हिमाचल ने पहले दिन अपनी पारी में खेलते हुए 133 रन बनाए थे। वहीं, बड़ोदरा की टीम ने अपनी पहली पारी में खेलते हुए 111 रन बनाए थे। हिमाचल को 22 रन की बढ़त मिली थी।