फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के मुख्यमंत्री छोटे कामों के लोकार्पण तक सीमित : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य ठप हो चुके हैं। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अब बड़ी परियोजनाओं और विकास कार्यों की बजाय वर्षाशालिकाओं, सुलभ शौचालयों और मैदानों में घास लगाने जैसे छोटे कामों के उद्घाटन करने लगे हैं, जो अमूमन नगर परिषद के अध्यक्ष या काउंसलर की ओर से किए जाते हैं। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे कार्यों के लोकार्पण से मुख्यमंत्री के पद की गरिमा कम हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सड़कों की मरम्मत जैसे बुनियादी कार्य तक ठप पड़े हैं और चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की शक्तियों को सीमित कर दिया है, जिससे उनके कार्य करने की स्वतंत्रता खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक फरमान के तहत कोई भी मंत्री एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बिना नहीं कर सकता, जिससे मंत्रियों को अपमानित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने 2 साल के कार्यकाल में कोई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए होते तो उन्हें इस प्रकार के छोटे कामों का उद्घाटन करने की नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें