टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी में हेमराज मेमोरियल बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिमाचल के साथ ही दूसरे राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हेमराज बास्केटबाल संगठन की बैठक टौणी देवी में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बलबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 जून तक किया जाएगा और इसमें विजेता टीम को 21,000 और ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 15,000 तथा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अन्य तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कृष्ण चंद, संजीव चौहान, एसडी शर्मा, हंसराज, रविंद्र ठाकुर, लवकेश कुमार, बलवीर सिंह, सुरजीत सिंह व दिनेश कुमार सहित अन्य ने भाग लिया।