फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी केंद्र दिम्मी में जांचा छोटे बच्चों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी केंद्र दिम्मी में बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसमें 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों की जांच की गई। इन बच्चों में एनीमिया, विटामिन ए, विटामिन डी, दांतों, आंखों, त्वचा, बालों तथा दिमागी तौर पर कमजोरी तो नहीं है, इस प्रकार की बीमारियों की जांच की गई। डॉक्टर सचिन कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में कुल 17 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें एक बच्चा कुछ कम बोलता है जो पहले से ही उपचाराधीन है। इस के साथ अन्य बच्चों के अभिभावकों को भी उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दी गईं। स्वास्थ्य कैंप में भोरंज के डॉ. सचिन कुमार तथा बिंदू कुमारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अणु कुमारी, सहायिका अंजना देवी तथा छोटे बच्चों के साथ उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें