भोरंज(हमीरपुर)। सांसद मोबाइल वैन सेवा टीम भोरंज की ओर से वीरवार को संगरोह खुर्द गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. शिल्पा सोपी की अध्यक्षता में टीम ने 38 लोगों की स्वास्थ्य जांच और 24 लोगों के टेस्ट किए गए। टेस्ट में उच्च रक्तचाप के छह, ऑर्थो के सात, गायनी एक, चर्म रोग एक और 23 मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित निकले। संवाद