कश्मीर पंचायत में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक। स्रोत : टीम
नादौन(हमीरपुर)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम नादौन की ओर से मंगलवार को को कश्मीर पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. सृजन की अगुवाई में फार्मासिस्ट पूजा और लैब संचालक महिंद्र सिंह ने 36 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान उच्च रक्तचाप के दो, मधुमेह के तीन, हड्डी रोग जोड़ों के दर्द के 11, गायनी का एक और 19 लोग सर्दी, जुकाम, एलर्जी आदि बीमारियों से पीड़ित मिले। संवाद