फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब गया भकरेड़ी का युवक कोरोना संक्रमित निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब गया भकरेड़ी का युवक कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बड़सर(हमीरपुर)। भकरेड़ी पंचायत का रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक प्राइवेट जॉब करता है तथा काम के सिलसिले में उसका आना-जाना प्रदेश से बाहर लगा रहता है। शुक्रवार शाम को युवक पंजाब राज्य से हिमाचल आया हुआ है। हिमाचल आने से पूर्व उसका पंजाब में कोरोना जांच का टेस्ट हुआ था। शनिवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। पंजाब से युवक को फोन आया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है तो उसने अपनी रिपोर्ट मांगी। परंतु उसे रिपोर्ट नहीं भेजी गई। उसके बाद उसने हेल्पलाइन नंबर पर इस बारे में सूचना दी। उसके बाद उसे घर में रहने की हिदायत दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवक की रिपोर्ट पंजाब से ट्रेस करने में स्वास्थ्य विभाग को कई घंटे का वक्त लगा। बीएमओ बड़सर डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तथा रात तक उसे हमीरपुर एनआईटी सेंटर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें