जाहू क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण करते डीसी, एसडीएम और विधायक कमलेश कुमारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
जाहू (हमीरपुर)। उपायुक्त हमीरपुर और विधायक कमलेश कुमारी ने शुक्रवार को जाहू सब्जी मंडी में स्थापित क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों से बातचीत कर दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। इसके बाद जाहू बाजार में दुकानों की सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम डॉ. अमित कुमार शर्मा और जाहू पुलिस चौकी प्रभारी केवल सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।