फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खुले में चलाया जा रहा निरोग क्लीनिक, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था
विज्ञापन

बिना केबिन की जा रही बीपी, शुगर की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मेडिसिन ओपीडी के बाहर खुल में ही निरोग क्लीनिक चलाया जा रहा है। इसमें बीपी और शुगर के मरीजों की जांच की जाती है। यहां मरीजों की सुविधा के लिए केबिन नहीं बनाया गया है। खुले में ही मरीजों की जांच की जाती है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां जहां क्लीनिक में जांच करवाने वाले मरीज खड़े होते हैं वहीं ओपीडी में जाने वाले मरीजों की भी भीड़ रहती है। मरीजों लक्ष्मी, सलोचना, कंचन, विवेेक, कृष्ण चंद, निवेदिता आदि ने कहा कि यहां पर एक केबिन का निर्माण किया जाना चाहिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि निरोग क्लीनिक मेडिसिन ओपीडी के बाहर ही चलाने के आदेश हैं। यहां पर जगह की कमी है। जल्द समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें