फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 147 पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की जांच, सभी स्वस्थ

विज्ञापन
पुलिस लाइन दोसड़का में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच करवाते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी संतुलित आहार लेने और योग की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर की ओर से शनिवार को पुलिस लाइन दोसड़का में पुलिस जवानों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भगत सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। कैंप के आयोजन के लिए पुलिस विभाग ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सम्मानित किया। इस दौरान 147 पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की जांच की गई। रक्तचाप, शुगर की जांच के अलावा एक्सरे किया गया। सभी पुलिस जवान स्वस्थ पाए गए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने व्यावसायिक जीवनशैली के कारण सामने आने वाली कुछ सामान्य बीमारियों अल्जाइमर रोग, धमनी काठिन्य, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग आदि के बारे में बताया और बचाव की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जवानों को संतुलित आहार लेने और योग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें