धनेटा(हमीरपुर)। हंस फाउंडेशन नादौन मोबाइल मेडिकल यूनिट चार की ओर से बुधवार को झलाण और किटपल पंचायत के अंसराह क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडकिल अधिकारी आदर्श चौधरी, फार्मासिस्ट अंकिता, लैब तकनीशियन बलदेव, सुरेश कुमार ने 68 लोगों के स्वास्थ्य की जांच और टेस्ट भी किए गए। जांच में बीपी और शुगर के 50 से अधिक लोगों के टेस्ट भी किए गए, जिसमें 35 से अधिक लोग उच्च रक्तताप और मधुमेह से ग्रसित पाए गए। संस्था की ओर से सभी लोगों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई। यह जानकारी संस्था के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नोक सिंह ने दी। संवाद