केंद्रीय विद्यालय नादौन में स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच करवाते विद्यार्थी। स्रोत: संस्था
नादौन(हमीरपुर)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम नादौन की ओर से वीरवार को केंद्रीय विद्यालय नादौन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. सृजन और डॉ. पंकज के नेतृत्व में पूजा, महिंदर, मंजीत, सावी गुप्ता, मनीषा और नवीन ने 207 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच और रक्त जांच की। शिविर में बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई। डॉ. सृजन और डॉ. पंकज ने विद्यार्थियों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के स्टाफ ने इस सुविधा के लिए प्रयास संस्था और सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया। संवाद