फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिना अनुमति आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा (नादौन)। उपमंडल नादौन में एक हेल्थ कंपनी बिना अनुमति के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रही है। महिला एवं बाल विकास को इसकी खबर तक नहीं है। जिस हेल्थ अवेयरनेस कंपनी के कर्मचारी इन आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर लगा रहे हैं, वे स्वयं भी इस बात को कबूल रहे हैं कि उनके पास स्वास्थ्य शिविर आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाने का स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी किया गया अनुमति पत्र नहीं है।
विज्ञापन

कंपनी ने न केवल उपमंडल नादौन की पंचायत चोडू के आंगनबाड़ी केंद्रों में बिना अनुमति से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए बल्कि ग्राम पंचायत बड़ा में भी इस हेल्थ कंपनी ने विभाग की बिना अनुमति से स्वास्थ्य शिविर लगाए। कंपनी ने स्थानीय लोगों को 400 से लेकर 700 रुपये की स्वास्थ्य किट भी बेचीं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन संजय गर्ग ने कहा कि विभाग ने किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में किसी भी हेल्थ कंपनी को किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लगाने की कोई अनुमति नहीं दी है और न ही प्रदेश सरकार की ओर से इस तरह की कोई गाइड लाइन जारी की गई है। अगर ऐसा हो रहा है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें