बड़सर में आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते एसडीएम एवं अन्य। स्रोत: संस्थान
बड़सर(हमीरपुर)। रेडक्रॉस सोसायटी बड़सर ने शुक्रवार को नशा निवारण पर जागरूकता रैली और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ जागरूकता रैली के साथ हुआ। जिसमें 200 के करीब विद्यार्थियों और समाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। रैली के दौरान मैहरे बाजार में जो नशे को अपनाएगा वह घर लौटकर नहीं आएगा सहित अन्य नारे लगाकर नशे के खिलाफ संदेश दिया। जागरूकता रैली में कांग्रेस नेता मनजीत सिंह डोगरा, सुभाष ढटवालिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रूबल ठाकुर, कांग्रेस नेता इंजीनियर राजेश बन्याल, उपप्रधान राकेश पंडित मौजूद रहे। इसके पश्चात मिनी सचिवालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 लोगों नें रक्तदान किया। जागरूकता रैली और रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने सभी का आभार प्रकट किया।