फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पांच लाख के गहने और सात हजार रुपये नकदी पर हाथ साफपांच लाख के गहने और सात हजार की नकदी पर हाथ साफ

विज्ञापन
Hands clean on five lakh jewelry and seven thousand cash
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत तरक्वाड़ी में शातिर एक घर में घुसकर पांच लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर गए। घटना के समय घर पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। पीड़ित परिवार ने इस बारे में भोरंज थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

तरक्वाड़ी निवासी राकेश कुमार पुत्र जगरनाथ गांव तरक्वाड़ी (गारी) ने भोरंज पुलिस थाने में शिकायत की है कि उसके घर में करीब पांच लाख के जेवरात और सात हजार की चोरी हो गई। घटना के समय वह और उनका परिवार चंडीगढ़ में था। घटना की जानकारी पड़ोसियों से टेलीफोन से प्राप्त हुई थी। जब घर जाकर देखा था तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी और अंदर रखा सभी कीमती सामान चोरी हो गया। गांव में कुछ दिन पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। लेकिन, रिपोर्ट नहीं होने के कारण एक और घटना क्षेत्र में हो गई। वहीं, एसएचओ सूरम सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें