फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिला परिषद सदस्यों ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

विज्ञापन
उपराष्ट्रपति से भेंट करते हमीरपुर जिला परिषद सदस्य।
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के सदस्यों ने सोमवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान हमीरपुर से सांसद एवं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान जिला परिषद सदस्यों ने उपराष्ट्रपति से विभिन्न सामाजिक एवं अन्य मुद्दों पर विचार साझा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। जिला परिषद सदस्यों में बगेहड़ा से रणजीत सिंह राणा, दरोगन पट्टी कोट से बबली, जंगलरोपा से नरेश कुमार, अणु से आशा देवी, धीरड़ से पवन कुमार, जाहू से राजकुमारी, खरवाड़ से रमन वर्मा, भोरंज से मधुबाला, करेर से राजेश कुमार, बड़सर से बीना देवी, दांदडू से संजीव कुमार, लहड़ा से संजीव कुमार और धनेटा से संजय कुमार ने उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें