फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर से शाम तीन और 5:10 पर दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की दो बसें हमीरपुर से दिल्ली के लिए मंगलवार को शुरू हुई हैं। पहली बस हमीरपुर से दिल्ली वाया धनेटा शाम 5:10 बजे चली। यह बस दिल्ली से हमीरपुर के लिए अगली रात 9:20 बजे वापस आएगी। दूसरी बस हमीरपुर से दिल्ली वाया अवाहदेवी होकर शाम 3 बजे शुरू हुई। यह दिल्ली से हमीरपुर के लिए शाम 7 बजे आएगी। प्रदेश में अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू कर दी गई है। लेकिन, दिल्ली के लिए मंगलवार से पहले कोई बस सुविधा नहीं थी। पंजाब के चंडीगढ़ व जालंधर और उत्तराखंड के हरिद्वार के लिए हमीरपुर डिपो से बसें शुरू हो गई हैं। जिले के काफी लोग दिल्ली में रहते हैं और नौकरी-पेशा करते हैं। त्योहारी सीजन में अब लोग घरों की तरफ लौट रहे हैं लेकिन, बस सेवा न होने के कारण गरीब और मध्यवर्गीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी प्रबंधक एचआरटीसी हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि हमीरपुर से दिल्ली के लिए बस सेवा मंगलवार को शुरू कर दी गई है। दिल्ली से जिले में आने वाले लोगों को इन बसों की सुविधा दी जा रही है ताकि, लोग आसानी से सफर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें