राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के चयनित हमीरपुर जिला की टीम। स्रोत जागरूक पाठक
भरेड़ी (हमीरपुर)। राज्य स्तरीय कनिष्ठ छात्र एवं छात्रा वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर की टीमों का चयन रविवार को भरेड़ी स्थित निजी अकादमी परिसर में किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर दोनों वर्गों की टीमों का चयन किया गया। चयनित टीमें 14 से 16 नवंबर तक जिला ऊना के बंगाणा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। चयन परीक्षण के दौरान जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने चयन प्रक्रिया की निगरानी करने के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने और शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संवाद