फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुरवासियों का सालों पुराना बसस्टैंड का सपना होगा पूरा, आज खुलेंगे टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर वासियों का वर्षों पुराना नए बसस्टैंड का सपना जल्द पूरा होगा। 55 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक बसस्टैंड का निर्माण बाईपास पक्का भरो पर प्रस्तावित है। 72 कनाल भूमि में इस बहुमंजिला बसस्टैंड का निर्माण होगा। सोमवार को इस बसस्टैंड के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग हमीरपुर की तरफ से टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन


15 दिन के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर यहां पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिले के आगामी दौरे में इस बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए सरकार की ओर से अभी तक 12 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। यह बजट लोक निर्माण विभाग हमीरपुर को मिल चुका है। ऐसे में धूमल सरकार में देखा गया सपना अब सुक्खू सरकार में पूरा होने की कवायद जमीनी स्तर पर नजर आ रही है। सालों से कोरी कल्पनों वाला यह प्रोजेक्ट बिना बजट प्रावधान के चुनावों में सियासत का जरिया बनता रहा है। कई सालों से बसस्टैंड के निर्माण को लेकर यहां पर सियासत होती रही है। आखिरकार अब बजट के प्रावधान के बाद यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ने जा रहा है।



कोट

लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल ने कहा कि बसस्टैंड हमीरपुर के निर्माण को लेकर आज टेंडर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। जल्द से जल्द प्रोजेक्ट का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें