हिमाचल के हमीरपुर जिले में सात और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार शाम को प्राप्त रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्टों में इनकी पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों और मेडिकल कॉलेज में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के लिए कुल 96 सैंपल लिए गए, जिनमें से 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों में गांव भोरंज के 6 लोग 52 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक, 47 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 47 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय युवक शामिल है। सातवां पॉजिटिव मामला हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 6 की 66 वर्षीय महिला का है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के लिए जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों और मेडिकल कॉलेज से मंगलवार तक कुल 829 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 51 पॉजिटिव पाए गए हैं।