फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट में भोरंज के 6 लोगों समेत कुल 7 लोग निकले पॉजिटिव

Tue, 22 Sep 2020 08:30 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के हमीरपुर जिले में सात और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार शाम को प्राप्त रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्टों में इनकी पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों और मेडिकल कॉलेज में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के लिए कुल 96 सैंपल लिए गए, जिनमें से 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


पॉजिटिव पाए गए लोगों में गांव भोरंज के 6 लोग 52 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक, 47 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 47 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय युवक शामिल है। सातवां पॉजिटिव मामला हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 6 की 66 वर्षीय महिला का है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के लिए जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों और मेडिकल कॉलेज से मंगलवार तक कुल 829 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 51 पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें