फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर आज अमीरपुर बन गया : शिवानी दीदी

विज्ञापन
पुलिस लाइन दोसड़का में अंतरराष्ट्रीय अध्यातमिक प्रवक्ता ब्रह्मकुमारी शिवानी दीदी लोगों को संबोधि
विज्ञापन
हमीरपुर। सहज जीवन जीने की कला पर उद्धबोधन के लिए ब्रह्मकुमारी शिवानी दीदी बुधवार को हमीरपुर स्थित पुलिस ग्राउंड दोसड़का में पहुंची। इस मौके पर बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, सदर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, डीआईजी मधु सूदन, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, डीएसपी रोहिन डोगरा, भोरंज के पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान और अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं ब्रह्मकुमारी शिवानी दीदी के प्रवचनों को सुनने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग भी पुलिस ग्राउंड दोसड़का में पहुंचे। ब्रह्मकुमारी शिवानी दीदी ने अपनी मधुर और मीठी वाणी में परिस्थिति और मनोस्थिति को लेकर कैसे तालमेल बैठाया जाए, इस बारे में विस्तृत प्रवचन किया। उन्होंने कहा जो अमीर होते हैं वे देने वाले होते हैं। प्रभु नाम में रहने वाली आत्मा अमीर यानी आत्मा भरपूर हो जाती है। देवभूमि हमीरपुर की विशेषता पवित्रता है। यहां दिव्य संस्कारों वाले लोग हैं। आज सच में हमीरपुर अमीरपुर बन गया है, क्योंकि यहां संस्कार देने वाले लोग अधिक हैं। पुलिस मैदान में इस समागम के लिए पंडाल समेत सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। हालांकि बुधवार दोपहर बाद तूफान और बारिश से आंशिक रूप से फर्क पड़ा। लेकिन मौसम बाद में साफ हो गया, शाम के समय सैकड़ों लोगों ने ब्रह्मकुमारी शिवानी के प्रवचन सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें