फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर को संस्कृत प्रतियोगिताओं में सर्वोत्तम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल संस्कृत अकादमी ने बिलासपुर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें कनिष्ठ व वरिष्ठ दो वर्गों पर आधारित संस्कृत-गीतिका, संस्कृत-भाषण, श्लोकोच्चारण व मंत्रोच्चारण प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन


हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के जिलाध्यक्ष नरेश मलोटिया ने बताया कि जिला हमीरपुर के रावमापा कन्या नादौन से 3 छात्राओं रिमझिम, प्रीति चौधरी और मन्नत, जोलसप्पड़ स्कूल से सूजल, टौणी देवी स्कूल से रुचि शर्मा, चम्बोह स्कूल से अंशिका कुमारी, हिम अकादमी हीरानगर से क्षीरिन और भकरेड़ी स्कूल के हर्ष ने भाग लिया। इन सभी छात्र-छात्राओं ने अद्भुत प्रदर्शन करके 8 प्रतियोगिताओं में से 7 में उत्तम स्थान प्राप्त किए। इसके चलते हमीरपुर को सर्वोत्तम जिला पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें