फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गणपति बप्पा मोरया...के नारों से गूंजा हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। जिलेभर में मंगलवार को गणपति महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। महोत्सव के शुभारंभ पर लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की और सुख समृद्धि की कामना की। हमीरपुर और सुजानपुर शहर में गणपति महोत्सव के शुभारंभ पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरा शहर गणपति बप्पा मोरया की आवाज से गूंज उठा। शोभा यात्रा शहर से होते हुए मध्य मैदान में पहुंचाई गई। इस मौके पर नगर परिषद अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर, पार्षद वीना धीमान ने विधिवत मूर्ति स्थापित कारवाई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित संजय शर्मा ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित करवाई। गणेश उत्सव के आयोजक मनोज नाग, मुनीश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन तीन से सात बजे तक कथा का आयोजन करने के बाद भजन संध्या होगी। इसमें भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया जाएगा। हर रोज कथा करने के बाद सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा। 10 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 26 सितंबर को भंडारे का आयोजन करके 28 सितंबर को मूर्ति विसर्जन कर समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें