फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में हमीरपुर ने सुजानपुर को हराया

विज्ञापन
सुजानपुर चौगान में खेलते खिलाड़ी। (स्रोत : संवाद)
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में अंडर-12 जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में हमीरपुर और सुजानपुर के बीच मैच खेला गया। इसमें हमीरपुर स्कूल विजेता रहा। कबड्डी में बिझड़ी व नादौन के बीच लड़कों का मैच हुआ। इसमें बिझड़ी स्कूल विजेता रहा। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता बिझड़ी और हमीरपुर के बीच हुई। इसमें बिझड़ी स्कूल विजेता रहा। वाॅलीबाल लड़कों की प्रतियोगिता में गलोड़ व नादौन के बीच मुकाबले में नादौन विजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता लड़कों में बिझड़ी का मुकाबला भोरंज के साथ हुआ। इसमें भोरंज स्कूल विजेता रहा।
विज्ञापन



खो-खो लड़कियों की प्रतियोगिता में सुजानपुर का मुकाबला बिझड़ी के साथ हुआ। सुजानपुर विजेता रहा। दूसरे मैच में गलोड़ का मुकाबला हमीरपुर से हुआ, जिसमें हमीरपुर विजेता रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता लड़कियों में हमीरपुर का मुकाबला सुजानपुर के साथ हुआ। इसमें हमीरपुर विजेता रहा। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में बिझड़ी स्कूल ने नादौन को हराया। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता का मुकाबला हमीरपुर व बिझड़ी के बीच हुआ। इसमें बिझड़ी स्कूल विजेता रहा। लड़कों की वाॅलीबाल प्रतियोगिता का मुकाबला गलोड़ व नादौन के बीच हुआ। इसमें नादौन विजेता रहा। लड़कों की खो-खो प्रतियोगिता में भोरंज व बिझड़ी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भोरंज विजेता रहा। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में सुजानपुर ने बिझड़ी को हराया। दूसरे मैच में गलोड़ का मुकाबला हमीरपुर के साथ हुआ। इसमें हमीरपुर विजेता रहा। सुजानपुर पीटीएफ के प्रधान सुनील राणा ने कहा कि बच्चों को किसी चीज की कमी न हो, इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


(समाचार : सोनम शर्मा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें