ऐतिहासिक चौगान में आयोजित अंडर 12 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ी जीत के बाद विक्ट्र
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में वीरवार को अंडर-12 जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में हमीरपुर और सुजानपुर के बीच मैच खेला गया। इसमें हमीरपुर विजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में बिझड़ व नादौन के बीच लड़कों का मैच हुआ। इसमें बिझड़ ने बाजी मारी। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता बिझड़ व हमीरपुर के बीच हुई। इसमें बिझड़ विजेता रहा। वॉलीबाल लड़कों की प्रतियोगिता में गलोड़ और नादौन के बीच मुकाबले में नादौन विजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता के बॉय वर्ग में बिझड़ का मुकाबला भोरंज के साथ हुआ, जिसमें भोरंज विजेता रहा। खो-खो लड़कियों की प्रतियोगिता में सुजानपुर का मुकाबला बिझड़ के साथ हुआ। इसमें सुजानपुर विजेता रहा। वहीं, दूसरे मैच में गलोड़ का मुकाबला हमीरपुर से हुआ। इसमें हमीरपुर विजेता रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में लड़कियों में हमीरपुर का मुकाबला सुजानपुर के साथ हुआ जिसमें हमीरपुर विजेता रहा। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में बिझड़ का मुकाबला नादौन से हुआ जिसमें बिझड़ विजेता रहा। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता का मुकाबला हमीरपुर और बिझड़ के बीच हुआ। इसमें बिझड़ विजेता रहा। लड़कों की वॉलीबाल प्रतियोगिता का मुकाबला गलोड़ और नादौन के बीच हुआ। इसमें नादौन ने बाजी मारी। लड़कों की खो-खो प्रतियोगिता में भोरंज और बिझड़ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भोरंज विजेता रहा। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में सुजानपुर का मुकाबला बिझड़ के साथ हुआ। इसमें सुजानपुर विजेता रहा। दूसरे मैच में गलोड़ का मुकाबला हमीरपुर के साथ हुआ। इसमें हमीरपुर स्कूल ने बाजी मारी। सुजानपुर पीटीएफ के प्रधान सुनील राणा ने कहा कि बच्चों को किसी चीज की कमी न हो, इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।