अणु खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दौरान हॉकी खेलते खिलाड़ी।(स्रोत: संवाद
हमीरपुर। जिला हॉकी एसोसिएशन की ओर से शनिवार को खेल मैदान अणु में जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक मनोज अवाती ने किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन दो मुकाबले हुए। प्रथम मुकाबला बाल स्कूल नादौन और नादौन हॉस्टल के खिलाड़ियों के बीच हुआ। इसमें नादौन हॉस्टल के खिलाड़ी 6-0 से विजेता रहे। दूसरा मुकाबला हमीरपुर और सुजानपुर के बीच हुआ। इसमें हमीरपुर ने सुजानपुर को 2-1 से हराया। इस मौके पर कैप्टन रंजीत सिंह, हॉकी एसोसिएशन के राज्य महासचिव रोमेश पठानिया सहित अन्य मौजूद रहे।