फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: क्रिकेट प्रतियोगिता में हमीरपुर ने चंबा को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम अमतर में हुई अंडर-23 वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में मंगलवार को अंतर जिला अंडर -23 वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत चंबा और हमीरपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हमीरपुर ने चंबा को हराया। इससे पूर्व चंबा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हमीरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 199 रन बनाए। मृदुल सरोच ने नाबाद 96 रन की पारी खेली। इसके अलावा अनिकेत ठाकुर ने 48 तथा अभ्युदेय ने 24 रन बनाए। चंबा की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ चारक ने तीन, देवेश गुलाटी ने दो और शिवम, प्रभात तथा साहिल ने एक-एक विकेट लिया। जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबा की टीम 44 ओवर में 150 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें अभिषेक ठाकुर ने नाबाद 46 रन बनाए जबकि कार्तिक मेहरा ने 28 रन का योगदान दिया। हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहिल कपलेश ने चार विकेट लिए। रिशित ठाकुर ने दो तथा शगुन धीमान और मृदुल सरोच ने एक-एक विकेट हासिल किया। जबकि, दो खिलाड़ी रन आउट हुए। अंत में हमीरपुर की टीम ने चंबा को 49 रन से हराकर यह मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें