फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चार जोन में विभाजित होगा हमीरपुर शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय बाजार शीघ्र ही नई रूप में नजर आएगा। शहर को चार जोन में विभाजित किया जाएगा। सब्जी मंडी, भारतीय खाने की दुकानें, चायनीज फूड और कपड़े एवं मीट मार्केट की दुकानों को अलग-अलग जोन में विभाजित कर शहर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा ताकि शहर में अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। वर्तमान में शहर में दुकानों के सामने रेहड़ी धारकों ने अपनी मर्जी से रेहड़ियां सजाई हैं।
विज्ञापन


ये शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रही हैं। शहर में अतिक्रमण की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से शहर को माल रोड बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। इसमें व्यापार मंडल हमीरपुर के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से कार्य को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद बजट मांग के लिए भेजा जाएगा। निर्माण कार्य में शहर में निकासी नालियों एवं बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड किया जाएगा। स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था के लिए ऑरिएंटल खंभों पर लाइटें लगाई जाएंगी। शहर के सौंदर्यीकरण का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में गांधी चौक हमीरपुर से लेकर टाउन हॉल और द्वितीय चरण में टाउन हॉल से लेकर भोटा चौक तक कार्य किया जाएगा। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि शहर को चार जोन में विभाजित करने एवं मालरोड बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रपोजल तैयार होने के बाद बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें