फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी की 50वीं वर्षगांठ पर यात्रियों को बांटा हलवा

विज्ञापन
एचआरटीसी की 50वीं वर्षगांठ पर यात्रियों को हलवा वितरित करते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर य
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। बुधवार को हमीरपुर, नादौन, जाहू, भोटा, सुजानपुर सहित अन्य बस अड्डों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के दौरान बस अड्डों में यात्रियों को हलवा, मिठाई वितरित की गई। एचआरटीसी की 50वीं वर्षगांठ पर हमीरपुर बस अड्डा पर पथ परिवहन निगम हमीरपुर यूनिट के कर्मचारियों ने सुबह 9:30 बजे मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद यात्रियों को हलवा बांटा गया। हलवा वितरण कार्यक्रम का समापन 11 बजे हुआ। स्थापना दिवस पर बस अड्डे को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं, नादौन बस अड्डा में एचआरटीसी कर्मियों ने लड्डू बांटकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। नादौन बस अड्डा पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास विभाग के निदेशक मनिंदर कटोच ने शिरकत की। इससे पूर्व बस अड्डा इंचार्ज विपिन शर्मा सहित बलविंदर सिंह, अनिल कुमार, राजकुमार ने मनिंदर कटोच को विभाग की ओर से जारी विशेष बैज पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें