फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में गटर लीक, दिनभर परेशान हुए सैंकड़ों मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शनिवार को कैश काउंटर के पास दिनभर गटर के पानी का रिसाव होता रहा। इससे मरीजों और आसपास बैठे कर्मचारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गटर के इस गंदे पानी के कारण चारों तरफ दिन भर बदबू का आलम रहा। यहीं से होकर मरीज ओपीडी, दवा काउंटर में पहुंचते हैं। ऐसे में दिनभर मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी इसी रास्ते से गुजरे लेकिन किसी ने समस्या के समाधान का प्रयास नहीं किया। यहीं से होकर डाॅक्टर भी ओपीडी में पहुंचे लेकिन इस समस्या का समाधान मौके पर पहुंचकर कॉलेज के किसी भी अधिकारी ने जरूरी नहीं समझा। कैश काउंटर पर खड़े मरीजों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मरीजों विवेक अभिनव, दिलबर जीत, दीपा कुमारी ने बताया कि कैश काउंटर के पास खड़ा होना भी मुश्किल हो गया था। मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं लेकिन इनका समाधान नहीं किया गया। दिनभर मरीजोंं को यहां पर परेशानी हुई। अस्पताल प्रबंधन को अपनी कार्यशैली में सुधार करना चाहिए। उधर, अस्पताल के एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें