फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वानिकी विषय में कॅरियर की संभावनाओं के लिए किया मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला की ओर से वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में प्रकृति कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राजेंद्र पाल विस्तार प्रभाग, हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला ने संस्थान की अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वानिकी विषय में कॅरियर की संभावनाओं के लिए मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मिशन लाइफ की विभिन्न गतिविधियों विशेषत: सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को अधिकतम करने और ऊर्जा संरक्षण के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विवेकपूर्ण उपयोग और उनके खराब होने पर इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट के उचित निपटान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को एकल प्लास्टिक का उपयोग करने से बचने की सलाह दी। कहा कि हमें अपने साथ स्टील की पानी की बोतल रखनी चाहिए ताकि बोतल बंद पानी से बचा जा सके और लंच बॉक्स भी स्टील का ही प्रयोग करना चाहिए। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के रसायन विज्ञान व्याख्याता अरुण सिंह ने विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम करवाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें