नादौन (हमीरपुर)। नादौन शहर के साथ सटे रक्कड़ गांव से शिव डाक कावड़ संघ के तत्वावधान में एक दल कावड़ यात्रा के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। भरमोटी पंचायत के पूर्व प्रधान प्रियतोश निशु ने दल को नादौन से रवाना किया। इस दौरान नगर पंचायत नादौन के पूर्व अध्यक्ष तरुण कपिल भी उपस्थित रहे। प्रियतोष निशु ने दल के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हर वर्ष यह दल कांवड़ यात्रा के लिए जाते हैं। वहीं, दल की अगुवाई कर रहे मदन लाल ने बताया कि उनके साथ निखिल स्याल, कपिल देव, रमेश चंद, गौरव, शेखर, सोनू, लक्की कपिल, संजीव, पंकज, बंटी, अंशुल, आशु, प्रिशु, सुमित, अजय, अक्षय तथा मुनींद्र भी यात्रा में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 2 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान कांवड़ लेकर वह नादौन तक करीब 500 किलोमीटर पैदल चलकर आएंगे।