फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनसीसी शिविर में ग्रुप कमांडर ने कैडेट्स को किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी के लाभ और भारतीय सेना में भविष्य देखने की दी प्रेरणा
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में चल रहा एनसीसी कंपनी का कैंप

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में 4 एचपी (आई) एनसीसी कंपनी हमीरपुर की ओर से वार्षिक प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। बुधवार को शिविर के तीसरे दिन हिमाचल प्रदेश के एनसीसी प्रमुख ग्रुुप कमांडर ब्रिगेडियर रोबिन ने दौरा किया। कैडेट्स ने उनके पधारने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद इन्होंने शिविर में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। ब्रिगेडियर रोबिन ने कैडेट्स को एनसीसी के लाभ, सफलता के मूल-मंत्र, भारतीय सेना में भविष्य देखने की प्रेरणा दी और अपने आप को सक्षम बनाकर भविष्य के भारत को अपने सुरक्षित हाथों में संभालने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर 4 एचपी (आई) एनसीसी कंपनी हमीरपुर के कर्नल एसएस रावत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हो रहा है। इसमें सीनियर जेसीओ शशि पाल, चार अन्य जेसीओ, 11 एनसीओ, विभिन्न स्कूलों से आए छह एएनओ, एक गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर 608 कैडेट्स को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इनमें 548 जेडी, जे डब्ल्यू और 60 एसडी, एसडब्ल्यू शामिल हैं। इस शिविर में इन्हें सैन्य वातावरण दिया जाता है और मैप रीडिंग, हथियार-प्रशिक्षण, एनसी का स्वरूप, एनसीसी कैडेट का राष्ट्र निर्माण में योगदान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, नेतृत्व, टीम भावना आदि विविध विषयों का ज्ञान दिया जाता है। इससे यह कैडेट बेहतरीन नागरिक बनकर भविष्य में देश के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें