फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

Sat, 03 Jun 2023 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का हमीरपुर पहुंचने पर स्वागत करते उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अपने तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही जिला हमीरपुर के प्रवास पर पहुंच गए हैं। शनिवार शाम को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने राज्यपाल का हमीरपुर पहुंचने पर स्वागत किया। गत दिवस राजभवन से प्राप्त प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रविवार चार जून को सुबह करीब सवा नौ बजे हेलिकॉप्टर से हमीरपुर पहुंचने वाले थे। रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित की जा रही उत्तर क्षेत्रीय पर्यावरण कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। इसी दिन दोपहर को समीरपुर जाएंगे और वहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भेंट करेंगे। शाम को राज्यपाल ग्राम पंचायत नेरी का दौरा करेंगे तथा आम लोगों से संवाद करेंगे। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी दिन दोपहर बाद डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल काॅलेज के निर्माणाधीन नए कैंपस का निरीक्षण करेंगे तथा उसके पश्चात पालमपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें