फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी सभा सचिव से मारपीट पर कार्रवाई करे सरकार : कवि

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो संचालक समिति ने सहकारिता विभाग से समिति को भंग करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हाल ही में धर्मशाला शहरी ऋण व बचत सहकारी सभा की प्रबंधन समिति की ओर से सचिव के साथ की गई मारपीट को लेकर प्रदेश डिपो संचालक समिति ने कड़ा संज्ञान लिया है। प्रेस बयान में प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि प्रदेश में ऐसी घटना पहली बार नहीं घटी है। सभाओं की प्रबंधन समितियां अक्सर सभाओं के कर्मचारियों, सभा के सचिवों व विक्रेताओं तथा सभा के अन्य कर्मचारियों को प्रताड़ित करती आई हैं। सहकारी सभा के सचिव के साथ प्रबंधन समिति की ओर की गई मारपीट करना शर्मनाक है। सहकारिता विभाग को इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए उक्त सभा की प्रबंधन समिति को बर्खास्त करके ज़िला प्रशासन से निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। प्रबंधन समितियों की ओर से सभाओं के कर्मचारियों के आर्थिक शोषण करने और उन्हें प्रताड़ित करने की शिकायतें तो अक्सर मिलती हैं, लेकिन समिति की ओर से सभा के कर्मचारी के साथ मारपीट का यह मामला पहली बार सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, से मांग की है कि नियमों में संशोधन करके प्रबंधन समितियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें