फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति सूची जल्द जारी करे सरकार : हीर

Mon, 15 Sep 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश में लंबित मुख्य अध्यापक और प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची को शीघ्र जारी करने की मांग की है। महासचिव विजय हीर ने कहा कि पंचायत चुनावों का रोस्टर 25 सितंबर को जारी होगा। यदि सूचियां समय पर जारी नहीं हुईं, तो सैंकड़ों शिक्षकों की पदोन्नति फिर अगले सत्र तक टल जाएगी। संघ ने मांग की है कि आचार संहिता लागू होने से पूर्व सभी लंबित प्रमोशन व वरिष्ठता सूचियां जारी की जाएं। अगस्त में शिक्षामंत्री ने 642 टीजीटी से प्रवक्ता पदोन्नति की फाइल अप्रूव की थी। करीब 270 हेडमास्टर पदों पर प्रमोशन के लिए डीपीसी को दो माह से अधिक हो चुके हैं। वहीं, 800 प्रिंसिपल पदों की फाइल जुलाई 2025 में लोक सेवा आयोग को भेजी गई थी। आपत्तियों के कारण सूची लंबित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें