फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में हार से गिर चुकी है सरकार, सत्ता परिवर्तन बाकी : जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुमत में नहीं है कांग्रेस की सरकार, सीएम को देना चाहिए था इस्तीफा
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की नाराजगी के सवाल पर कहा, सभी को साथ लेकर चलेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राज्यसभा चुनाव में हार के दिन ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिर चुकी थी। नैतिकता के आधार पर उस वक्त ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस्तीफा दे देना चाहिए था। देश में चार जून को भाजपा तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी, जबकि हिमाचल में सत्ता परिवर्तन होगा। नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया है।
विज्ञापन


सीएम सुक्खू के गृह जिले में पहुंचकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्यसभा चुनाव में हार के दिन ही अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। हिमाचल प्रदेश में नौ उपचुनाव होने की संभावना है। हिमाचल में इस बार अलग तरह का चुनाव है। लोकसभा चुनाव के साथ प्रदेश में उपचुनाव भी है। छह चुनाव घोषित हैं। तीन निर्दलीय विधायकों के बारे में निर्णय होना बाकी है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर संकट है। सरकार बहुमत में नहीं है। तकनीकी तौर पर कांग्रेस ने सरकार बचाई है लेकिन बजट सत्र के दौरान भाजपा के 15 भाजपा विधायकों को निलंबित कर उन्हें कमांडो के जरिये फेंका गया था। उस दिन ही राज्यसभा के हार के साथ सरकार गिर गई थी। एक जून को प्रदेश में वोटिंग होगी। चार जून को प्रदेश में एनडीए की सरकार तीसरी बार सत्ता में होगी जबकि प्रदेश सत्ता परिवर्तन होगा। कांग्रेस के नेताओं को टिकट दिए जाने पर भाजपा नेताओं की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कभी-कभी राजनीति में इस तरह की परिस्थितियां आती हैं। प्रदेश के सभी नेता मिलकर पार्टी के साथियों से बातचीत कर रहे हैं। सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि उपचुनाव में भाजपा की जीत होती है तो निश्चित तौर भाजपा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें