फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर से होशियारपुर के लिए सरकारी बस शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की सुजानपुर से होशियारपुर के लिए बस सेवा का शुभारंभ रविवार को एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया। नादौन विधानसभा क्षेत्रवासियों को सौगातें मिलने का सिलसिला जारी है। पहले गलोड़ क्षेत्र को कॉलेज एवं हमीरपुर से ऊना एचआरटीसी की बस सेवा मिली और अब यह नई बस सेवा शुरू हो गई है। इस बस सेवा के शुरू होने से करोट, जीहन, चौड़ू, बड़ा व साथ लगती समस्त पंचायतों के लोगों को लाभ होगा। क्षेत्रवासी लंबे रूट की बस सेवा की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन

विजय अग्निहोत्री ने इन मांगों व समस्याओं पर संज्ञान लिया है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी है। जिला परिषद सदस्य आशीष डोगरा, बीडीसी वाइस चेयरमैन वीरेंद्र पठानिया, प्रसिद्ध समाजसेवी प्रभात चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने विजय अग्निहोत्री का धन्यवाद एवं आभार जताया। डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि यह बस सुजानपुर से सुबह 4 : 40 पर रवाना होगी और नादौन में 5 : 50 पर पहुंचेगी। यहां से रवाना होने के बद 11 : 00 बजे होशियारपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें