फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नाले को मिट्टी से भरने पर गोइस पंचायत प्रधान ने उपायुक्त को भेजा शिकायत पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की गोइस पंचायत के प्रधान ने पंचायत की ओर से उपायुक्त जिला हमीरपुर को शिकायत पत्र भेजकर गांव के कुछ लोगों पर सरकारी भूमि में बनाए गए नाले को बिना किसी अनुमति के बंद करने का आरोप लगाया है। पंचायत प्रधान राजेंद्र कुमार का कहना है कि वर्ष 2021-22 में करीब अढ़ाई लाख की लागत से गैर मुमकिन सरकारी भूमि पर ब्रह्दास की भूमि से सरवन कुमार के खेत तक एक नाले का निर्माण करवाया गया था। लेकिन, पंचायत के वार्ड तीन में स्थित इस नाले पर कुछ लोगों की ओर से पंचायत के अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना मार्ग पर निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इन लोगों ने नाले को मिट्टी से भरकर बंद कर गया है और सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कार्य करवा रहे लोगों के पास यदि मार्ग निर्माण के बारे में कोई भी वैध दस्तावेज या विभाग की अनुमति हो तो उसकी जांच की जाए। उन्होंने आग्रह किया है कि यदि इन लोगों के पास कोई दस्तावेज नहीं हैं तो इनके विरुद्ध सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिला पंचायत अधिकारी हमीरपुर शशि बाला ने बताया कि गोइस पंचायत के प्रधान कार्रवाई के लिए स्वयं सक्षम हैं। अगर फैसला नहीं होता है तो उसके बाद मामला कोर्ट में जा सकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें