फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धमरोल में तेंदुए के हमले से बकरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धमरोल में तेंदुए ने बकरी को अपना शिकार बनाया है। धमरोल में वीरवार शाम को तेंदुए ने जोल के जंगल में वार्ड सदस्य मेहर सिंह की बकरी पर हमला कर उसे घायल कर मार दिया। मेहर सिंह बकरियां चराने जंगल गए हुए थे। शाम के समय जब वे बकरियां लेकर घर आ रहे थे तो जोल गांव के पास बीच में तेंदुआ पहले से ही घात लगाए बैठा था। उसने बकरी पर हमला कर दिया। जब मेहर सिंह को तेंदुए के हमले का पता चला तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जब शोर सुना तो घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ घटना स्थल से बकरी को मार कर भाग गया। यह पहली घटना नहीं है जब तेंदुए ने हमला किया है। इससे पूर्व भी तेंदुआ जोल गांव के दो व्यक्तियों को घायल कर चुका है। ग्राम सुधार सभा के प्रधान गौरव कुमार ने कहा कि तेंदुए की दहशत के कारण सुबह-शाम घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की है। वहीं, वन रक्षक शुभम ने कहा कि तेंदुए की हमले से बकरी की मौत की सूचना मिली है। आवश्यक हुआ तो घटना स्थल पर पिंजरा लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें