फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को दें समान अवसर और सुरक्षित माहौल : कुलदीप

Tue, 01 Sep 2026 11:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत स्पाहल में सोमवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला एवं बाल अधिकारों पर कार्यशाला हुई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं सीडीपीओ सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों को सुरक्षित वातावरण, समान अवसर, पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना समाज की जिम्मेदारी है। बेटियां मानव सभ्यता और विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिले में करीब 110 बच्चों को पारिवारिक पहचान में गोद लिया गया, जिनमें अधिकतर बेटियां थीं। लोगों से जरूरतमंद बच्चों को कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद लेने की अपील की। अधिवक्ता वीरेंद्र ने कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति के अधिकारी और पंचायत प्रधान सुनीता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें