फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मौनी बाबा कुटिया में गीताकंठ प्रतियोगिता एक को

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। आध्यात्मिक स्थल पूज्य मौनी बाबा कुटिया फतेहपुर नादौन में गीताकंठ प्रतियोगिता का आयोजन प्रथम सितंबर रविवार शाम तीन बजे किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मौनी बाबा आध्यात्मिक ट्रस्ट एवं मौनी बाबा प्रबंधन समिति फतेहपुर नादौन की ओर से करवाई जा रही है। ट्रस्ट के प्रभारी डॉ. रत्न चंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में परम आवश्यक, मानव के लिए उपयोगी आध्यात्मिक चिंतन, परस्पर समरसता का भाव, देश के प्रति समर्पण भावना, बाल मन के लिए उपयोगी शिक्षाएं, नित्य दैनिक चर्या आदि तत्व गीता में भरे पड़े हैं। जीवन के प्रभातकाल से ही यह संस्कार यदि भावी भारत के कर्णधारों के मानस पटल पर गीता के अनुसार अंकित हो जाएं तो ये बालक-बालिकाएं व्यक्तिगत जीवन जीने की कला में एक स्वस्थ नागरिक की भूमिका से विश्वगुरु भारत के निर्माण में सहयोगी बन सकेंगे। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित है। प्रथम कनिष्ठ वर्ग, द्वितीय वरिष्ठ वर्ग। कनिष्ठ वर्ग में पांचवीं कक्षा तक पढ़ने वाले या इस आयु वर्ग के बालक बालिकाएं तथा अन्य प्रतिभागी भी पात्र होंगे। इस प्रतियोगिता में गीता का 12वां अथवा 15वां अध्याय निर्धारित है। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को ट्रस्ट की ओर से प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न के साथ उपहार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें