डाइट गौना करौर में आयोजित आपदा प्रबंधन कार्यशाला के समापन पर शिक्षक।स्रोत: संस्थान
हमीरपुर। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में आपदा प्रबंधन के तहत चार दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में अध्यापकों को स्कूल सुरक्षा प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम दिन राजेश ठाकुर ने आपदा के विशेष उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। दोपहर के बाद सुनील कुमार ने स्कूल सुरक्षा के बारे में टिप्स दिए। कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. दर्श गौतम और डॉ. पूनम तलवान ने सीपीआर अभ्यास और जीवन बचाव के बारे में जानकारी दी। उसके बाद दोपहर के सत्र में डॉ. सोनू कुमार ने विद्यार्थियों को आपदा के दौरान मनोवैज्ञानिक दशा के बारे में जानकारी दी। दोपहर के समय जिला फायर अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने शिक्षकों को आग से सुरक्षा एवं बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के अंतिम दिन हेमंद कुमार विनायक ने संरचनात्मक और गैर संरचनात्मक पैमाने के बारे में बताया। दोपहर के बाद विनोद कुमार ने राज्य के भौगोलिक जोखिम प्रोफाइल के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के अंत में शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रताप चंद, चेतना कुमारी, सरोज कुमारी, परमजीत डोगरा, रणजीत सिंह, राकेश ठाकुर और जिला समन्वयक सुषमा देवी उपस्थित रहे।