फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला किसानों को प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना की जानकारी दी

विज्ञापन
ग्राम पंचायत धनेटा में आयोजित कार्यक्रम में महिला उद्यमी को पुरस्कृत करती मुख्य अतिथि। स्रत्रोत
विज्ञापन
जिलाभर में महिला किसान दिवस मनाया, महिलाओं को बीज किए वितरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना हमीरपुर की ओर से मंगलवार को जिलेभर में महिला किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय कृषि परिवर्तन में महिला उद्यमियों की भूमिका रहा। विकास खंड नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनेटा में आयोजित कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य कंचन धीमान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। खंड सलाहकार कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन सुनील दत्त शर्मा ने आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ. नितिन कुमार शर्मा, उप परियोजना निदेशक डॉ. राकेश धीमान, सहायक तकनीकी प्रबंधक नेहा भारद्वाज, कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. अंशिता शर्मा, खंड किसान सलाहकार समिति के सदस्य रमेश जरियाल और अन्य प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने उमंग ग्रुप गगाल की प्रधान रेखा चंदेल और अन्य महिला उद्यमियों को मुख्य रूप से सम्मानित किया। महिला किसानों को प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। सभी महिलाओं को पालक, धनिया और मटर के बीज भी वितरित किए गए। विकास खंड बमसन के गांव हरनेड़, विकास खंड भोरंज के गांव गरसाहड़, बिझड़ी के गांव लखोह, हमीरपुर खंड के गांव ककरू और सुजानपुर के गांव बड़ैई में भी महिला किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में लगभग 400 महिला किसानों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें