फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 15 दिन में खत्म हुआ गैस सिलिंडर, उपभोक्ता ने जताई कम गैस की आशंका

Mon, 05 Oct 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भुक्कड़ निवासी भूमि चंद ठाकुर
विज्ञापन
सिलिंडर हिलाने पर पानी जैसा पदार्थ छलकने का दावा, गैस एजेंसी ने जांच का दिया आश्वासन
विज्ञापन

भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत भुक्कड़ निवासी भूमि चंद ठाकुर ने गैस सिलिंडर में निर्धारित मात्रा से कम गैस होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गैस वितरण करने वाली गाड़ी से लिया सिलिंडर सामान्य तौर पर करीब दो माह तक चलता है, लेकिन कुछ दिन पहले लिया गया सिलिंडर करीब 15 दिन में ही खत्म हो गया। भूमि चंद ठाकुर ने बताया कि सिलिंडर को हिलाने पर उसमें पानी जैसा पदार्थ छलकता महसूस हुआ। उन्होंने गैस सिलिंडर की आपूर्ति और उसमें निर्धारित मात्रा की गैस होने की जांच संबंधित विभाग से करवाने की मांग की है। वहीं, गैस एजेंसी के संचालक अजय कुमार चंदेल ने बताया कि मामले की वास्तविकता जानने के लिए कर्मचारी को मौके पर भेजकर सिलिंडर की जांच करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें