फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हलवाई के स्टॉल में गैस सिलेंडर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले में शनिवार दोपहर एक हलवाई के स्टॉल में गैस सिलेंडर में अचानक आग पकड़ ली। हादसे के दौरान दुकानदार का परिवार टेंट के अंदर खाना बना रहा था। जैसे ही सिलेंडर में आग लगी सभी हड़बड़ा गए और उन्होंने सिलेंडर को गैस से अलग कर टेंट के बाहर फेंककर भीगी बोरियां एवं मिट्टी डाली लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस बारे में अग्निशमन केंद्र सुजानपुर के प्रभारी अमित पाल ने कहा कि गैस सिलेंडर की आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। किसी भी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें